जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर मे मोसम का मिजाज बदल रहा है जिससे जुखाम बुखार के साथ साथ डेंगू,मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण करने के लिए जैदपुर कस्बा में एक विशेष अभियान चलाकर रोगों पर नियंत्रण अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत नगर पंचायत जैदपुर में सफाई के साथ साथ कीटनाशक दवाओं व फॉगिंग कराने का कार्य शुरू किया गया है।
जैदपुर नगर पंचायत प्रतिनिधि अध्यक्ष दाऊद अलीम की अगुवाई में मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए कस्बे में फॉगिंग व कीटनाशक दवाओ का छिड़काव करवाया गया।
कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों के अतिरिक्त जैदपुर के वार्डो में भी फागिंग व कीटनाशक दवाओ का छिड़काव कराया गया।
अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि घरों में रखी हुई टँकी,गड्ढो में पानी एकत्रित न होने दें स्वच्छता,घरों में निकले कूड़े का सही से निस्तारण करें,गीले व सूखे कूड़े को अलग अलग डस्टबिन में डालें।
कस्बे में सुबह कीटनाशक दवाओ का छिड़काव व शाम को फॉगिंग का कार्य शुरू हो गया है जैदपुर के सभी 17 वार्डों मे फागिंग के काम को सुचारू रूप से सुरू कर दिया गया है
यह जानकारी सभासद ताहिर अंसारी ने दी है।
Related Posts

