सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया ह
बाराबंकी 29 अप्रैल। कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के बीच सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा स्वस्थ है।

जनपद बाराबंकी के ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से दो का वजन क्रमशः 1100 ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वाई चन्द्र किशोर ने बताया कि सीएचसी सूरतगंज में जन्में पांचों बच्चे पूर्णतया स्वस्थ है। जिनकी डाक्टरों द्वारा देखभाल की जा रही है।

