रमजान उल मुकद्दस का चांद नजर आया रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। रमजान उल मुकद्दस का चांद नजर आने के बाद रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। रोजा इफ्तारी व शहरी का इंतजाम करने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मस्जिद बिलाल के पेशे इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने बताया कि रमजान के महीने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रोजेदार अपना अधिकतर समय इबादत में गुजारेंगे और देश में अमलों अमान की दुआ करेंगे। इस महीने में हर नेक काम पर सवाब बढ़ा दिया जाता है। इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह को राजी करने की कोशिश करते हैं। रमजान का महीना इसलिए भी खास है क्योंकि इसी महीने में कुरान नाजिल किया गया था। तरावीह की नमाज के दौरान इमाम साहब द्वारा कुरान की तिलावत की जाती है और पूरे महीने में कुरान मुकम्मल किया जाता है। इस दौरान रोजेदार अल्लाह से देश में अमन – ओ – शांति की दुआ भी करते हैं।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!