विद्युत विभाग की एक बार फिर घोर लापरवाही सामने आई एक लाइनमैन की दर्द नाक मौत
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं। उसहैत में एक लाइनमैन की दर्द नाक मौत 11000हजार विद्युत लाइन के पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की बिजली के खंबे पर करंट आते ही बुरी तरह झुलस गया लाइनमैन को व मुश्किल पोल से नीचे उतार कर जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया उधर लाइनमैन के परिजनों को सूचना मिलते ही लाइनमैन के परिवार में कोहराम मच गया
हादसा उस समय हुआ जब कस्बे में विद्युत विभाग की केविल बदलने का कार्य चल रहा था जो पोल पर केविल बदलते समय हुआ हादसा केबल डालने का कार्य चल रहा था जिसके ऊपर से 11000 की लाइन चल रही थी जिसमें काम कर रहे मजदूर पप्पू यादव 30 वर्ष पुत्र प्रकाश निवासी बचेली दारानगर कस्बा उसहैत के 11000 विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको इलाज के वास्ते जिला चिकित्सालय भेजा दिया गया
जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है प्राप्त सूचना मोमो के आधार पर पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है परिजनों को सूचना दे दी गई है सूचना मिलते ही परिजनों में रो रो कर बुरा हाल हो गया है थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया अगर पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई कर अमल में लाई जाएगी इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

