बदायूं में मौसम बदलने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, खासकर बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों की।बदलते मौसम में बीमारियों ने जनमानस को घेर लिया है। इसको लेकर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। रविवार का अवकाश होने के बाद सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टर के कमरों के बाहर मरीजों की भीड़ है। मरीजों का कहना है कि कुछ दिनों से मौसम बदलने से खानपान में बदलाव न करने के कारण उनको बुखार और सर्दी खांसी सहित बीमारियों ने घेर लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि अवकाश के बाद अस्पताल खुला है। जिसकी वजह से मरीज अधिक हैं, बदलते मौसम में लोगों की सेहत खराब हो रही है।मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स
Related Posts

