परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र सड़क हादसे में घायल,
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स
बदायूं मूसाझाग में एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनेश और गौरव, जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे,सिविल लाइन कोतवाली के एमएफ हाइवे स्थित पटेल चौक के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दो छात्र दिनेश 20 वर्ष पुत्र मान सिंह निवासी देवा मई थाना मूसाझाग, और गौरव 17 वर्ष पुत्र भोजराम निवासी नैथू गांवथाना अलापुर द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों को इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने हादसे के बाद पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

