प्रशासन ने कई विद्यालयों का इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन वार्ड का किया चयन तहसील प्रशासन ने ली तैयारियो का जायजा
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी
कोठी बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में बाहर से आए हुए व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किए जाने को लेकर तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के कई कालेजों को चयनित किया है। 1000 से अधिक व्यक्तियों के पहनने की क्षमता के लिए खाका तैयार किया गया है। तहसील प्रशासन के मुताबिक कोविड-19 वायरस के चलते क्षेत्र में लगभग एक दर्जन विद्यालयों का इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन वार्ड के लिए किया गया है। जिसमें अन्य प्रांतों व डिस्ट्रिक्ट से आए हुए बाहरी व्यक्तियों को ठहराए जाने की व्यवस्था कराई जाएगी। जिसमें बिजली, पानी व साफ सफाई एंटी लावा दावाओं छिड़काव कर तैयार किया जा रहा है। हैदरगढ़ क्षेत्र के चार व त्रिवेदीगंज के दो, कोठी,सिद्धौर व सुबेहा में अस्थाई आश्रय स्थलों का बनाए गए। तहसील प्रशासन गैर प्रांतों से लौटने वाले श्रमिकों को क्वारंटीन करने के लिए हैदरगढ़ में क्षेत्र के ग्रामंचल महाविद्यालय बालिका इंटर कॉलेल, सार्वजनिक इंटर कॉलेज, जीआईसी सुबेहा चंद्रचूर सिंह इंटर कॉलेज सराय चंदेल, राजकीय इंटर कॉलेज में सत्तगुर इंटर कॉलेज सेमरावां, आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धौर, शिवकला महाविद्यालय मंगलपुर, गंगा देवी लाल बहादुर महाविद्यालय कोठी में लोगों की व्यवस्था है। ऐसे केंद्रों पर लगभग 1000 से अधिक व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। लेकिन जरूरत पड़ने पर बैजनाथ किसान इंटर कॉलेज नवोदय विद्यालय को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। चार व त्रिवेदीगंज के दो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इसी क्रम में कोठी गंगा देवी डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज,सिद्धौर में आदर्श इंटर कॉलेज आदर्श इंटर कॉलेज सुबेहा व सिद्धौर में भी अस्थाई आश्रय स्थलों का निर्माण किया गया है। इस संबंध में तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के समस्त आश्रय केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिसके लिए छिड़काव बिजली पानी की व्यवस्था ठीक कराने के लिए ब्लॉक नगर पंचायत अधिकारियों कोकहा गया है। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने जाने को भी कहा गया है। इनमें बिजली-पानी व अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

