युवक ने किशोरी को निकाह के बहाने बुलाकर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान,बदायूं। एक युवक ने किशोरी को निकाह करने और दिल्ली चलने की बात कह कर बुला लिया। इसके बाद उसने किशोरी को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं छोड़ कर चला गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री पिछले कुछ महीनों से एक युवक से बात करती थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे आरोपित ने किशोरी को फोन किया। उसने कहा कि तुम कपड़े लेकर आ जाओ। मैं तुमसे निकाह करुंगा और हम लोग दिल्ली चलेंगे। किशोरी आरोपित की बातों में फंसकर घर से आ गई। इसके बाद आरोपित उसे जंगल में ले गया और एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित किशोरी को वहीं छोड़ कर चला गया। किशोरी ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी। उसके पिता ने आरोपित सलमान के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!