फिक्स चार्ज एवं मिनिमम चार्ज देने के बाद बढ़ोतरी बर्दाश्त नही – नवनीत गुप्ता 

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर विद्युत परिषद द्वारा बिजली बिलो पर 10% ईधन अधिभार लगाए जाने पर प्रतिनिधि मंडल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में चैयरमेन राज्य विद्युत नियामक आयोग लखनऊ को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग अजय कुमार को सौंपा। शुक्रवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा बिजली बिलों पर 10% ईंधन अधिभार जून माह से लगाई जाने की घोषणा की गई है।इसका प्रदेश के व्यापारी पुरजोर विरोध करते हैं। जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि बिजली के औद्योगिक व घरेलू बिलों में पूर्व में ही फिक्स चार्ज लगाया जा रहा है, तो फिर अधिभार लगाने का क्या औचित्य। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, नरेश शंखधार, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गुड्डू सिसोदिया, सुरेंद्र नानक, मंत्री दीपक गुप्ता, कुलदीप वैश्य, राजेश कुमार, राजकुमार यादव आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!