इलाके पर कब्जे को लेकर किन्नर गुटों में संघर्ष, छह घायल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। नगर में एरिया पर कब्जे के विवाद में दो गुटों में संघर्ष हुआ। तीन किन्नरों ने बाहर से आए किन्नरों पर हमला किया और बाल काट दिए। झगड़ा कोतवाली गेट तक पहुंच गया।नगर में एरिया पर कब्जे के विवाद में दो गुटों में एक बार फिर संघर्ष हो गया। तीन किन्नरों के बाहर से आए किन्नरों ने मारपीट कर बाल काट दिए। झगड़ा कोतवाली गेट तक पहुंच गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने और इलाके पर कब्जा करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को किन्नर हाजी शांति और उनके ही शिष्य गंगा उर्फ सना पक्ष में एरिया पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे बाहरी आए किन्नरो ने सना उर्फ गंगा,चमन और पिंकी के मारपीट कर बाल काट दिए व सना की फालवर जूली को पीटकर घायल कर दिया। घायल जूली को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!