मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना: 30 अप्रैल तक करें निःशुल्क आवेदन

समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ उत्तर प्रदेश

संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना” के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के जिले के निवासी युवा 30 अप्रैल 2025 तक http://msme.up.gov.in पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य 10 वर्षों में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करना है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 निर्धारित की गई है, हालांकि इंटरमीडिएट अथवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को वरीयता दी जाएगी। योजना के तहत अधिकतम ₹5 लाख की परियोजना पर शत-प्रतिशत ब्याज उपादान और 10% मार्जिन मनी सब्सिडी दी जाएगी। द्वितीय चरण में ₹10 लाख तक की परियोजना पर 50% ब्याज उपादान मिलेगा, लेकिन कोई सब्सिडी देय नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति श्री राजमन, सहायक उपायुक्त, उद्योग, अलीगढ़ या नजदीकी CSC केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!