अलीगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान : वक्फ बोर्ड संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों को होगा लाभ
समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा रोड स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में माधव सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों को लाभ होगा। जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा जैसी पार्टियां तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते इसका विरोध कर रही हैं। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी। सपा समाप्त पार्टी बन जाएगी और कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 साल पुरानी समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म कर राम मंदिर का निर्माण कराया। अयोध्या का राम मंदिर सिर्फ राम मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर है। मौर्य ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने की ओर है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति का ज्ञान देना हमारी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के हर कोने में सेवा और संस्कार के साथ काम कर रहा है। प्रयागराज के महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान में भी संघ का बड़ा योगदान रहा।
समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ उत्तर प्रदेश

