भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव,वीडियो वायरल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने भाई को तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को छत से नीचे उतरने को कहा तो उसने गाली-गलौज के साथ पथराव कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गांव अजीतपुर में दो भाइयों में बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक सप्ताह पहले थाना पुलिस को शिकायती पत्र भी दिए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को एक भाई ने तमंचा लहराते हुए दूसरे भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने डायल 112 को फोन करके मौके पर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस को देख आरोपी भाई अपने मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान किसी तरह पुलिसकर्मी छत पर चढ़े और युवक को लेकर नीचे आ गए। इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज भी की।पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को शांत करा दिया।इसके बाद वह वापस चले गए।
फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी के साथ पथराव और गाली गलौज का मामला मेरी जानकारी में नहीं है।दोनों भाइयों के बीच आपसी विवाद है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!