पत्नी घर में करती थी स्नान, पड़ोसी छत पर चढ़कर घूरने का करता था काम, पति की गैर मौजूदगी में पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के नाजुक अंगों से की छेड़छाड़, शोर मचाए जाने पर धमकी देकर भागा आरोपी,

मुकीम अहमद अंसारी

पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई नामदर्ज रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी,

बदायूं। बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका घर ऊपर से खुला हुआ है वह जब भी अपने घर में स्नान करती है तो पड़ोसी विशाल पुत्र गंगाराम पाली छत पर आकर उसकी निगहेबानी करता है तथा घूर-घूर कर देखता है उपरोक्त मामले की शिकायत जब उसने अपने पति के माध्यम से उपरोक्त के घर कराई तो आरोपी उससे चिढ़ने लगा एक दिन पति की गैर मौजूदगी में वह घर में घुसता तथा उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा उसके शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 194 धारा 74 75/2, 77, 333, के अंतर्गत आरोपी विशाल पुत्र गंगाराम पाली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच उप निरीक्षक विजय धामा को सौपी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!