खतरनाक ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे बाइक सवार लोगों ने स्टाफ से की गाली गलौज मारपीट, जान से मार देने की धमकी,
मुकीम अहमद अंसारी
पेट्रोल पंप परिसर को आग के हवाले करने के उद्देश्य से फैलाया खतरनाक ज्वलनशील पदार्थ,
आरोपियों का षड्यंत्र सीसीटीवी कैमरे में कैद, शिकायत पर पहुंची डायल 112,
पेट्रोल पंप स्वामी ने दो लोगों को नामजद कराते हुए कई अज्ञात बाइक सवार लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं। बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर के कस्बा निवासी हाजी सलीम पुत्र बादशाह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पेट्रोल पंप ग्राम चंदोई में जीवन किसान सेवा केंद्र के नाम से संचालित है गति दिवस ग्राम चंदोई निवासी असरद पुत्र बाकर आसिम पुत्र इरशाद अपने कई असलाहों से लैस साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर एक जरीकेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे तथा स्टाफ कर्मचारियों से बोले कि तुम्हारे यहां नकली तेल बेचा जाता है इसकी शिकायत की जाएगी पेट्रोल पंप पर तैनात स्टाफ कर्मचारियों ने उपरोक्त लोगों से कहा कि आप शिकायत मलिक आने वाले हैं इंतजार कर लो उनसे कर लेना इतना सुनते ही उपरोक्त लोग आग बबूला हो गए और स्टाफ के साथ गाली गलौज मारपीट करने लगे तथा धमकी दी कि तुम्हें हम यही मार कर दफन कर देंगे यह कहते हुए उपरोक्त लोगों ने अपने साथ जरीकेन में लाए हुए ज्वलनशील पदार्थ को पेट्रोल पंप के चारों तरफ फैलाकर आग के हवाले करने का प्रयास किया स्टाफ कर्मचारियों की सतर्कता के कारण उनके मनसुबे सफल नहीं हो सके स्टाफ कर्मचारियों ने तत्काल मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची उपरोक्त आरोपी स्टाफ कर्मचारियों को जान से मार देने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर भागने में सफल हो गए।।
पेट्रोल पंप स्वामी हाजी सलीम के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 86 धारा 191/2,351/2, 351/3 ,352 में दो आरोपियों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

