सीबीआई एंटी करप्शन टीम की दो बड़ी कार्यवाही से जिले के बैंक अधिकारियों में मची खलबली,
इससे पूर्व भी सीबीआई ने सहसवान के पीएनबी शाखा प्रबंधक को 38 हजार की घूस लेते रंगे हाथ किया था गिरफ्तार..
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक की सहसवान शाखा के मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ने के साथ ही उसी दिन सीबीआई ने बिल्सी से पीएनबी के बैंक मित्र को भी पकड़ा।सीबीआई की एंटी करप्शन टीम उसे भी अपने साथ लखनऊ ले गई।एंटी करप्शन टीम की दो बड़ी कार्यवाही से जिले के बैंक अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
बिल्सी के हैदलपुर निवासी जगन्नाथ और डाल सिंह का बिल्सी की पंजाब नेशनल बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड का खाता है।जगन्नाथ कम पढ़े लिखे होने की वजह से 20 अप्रैल को वह अपने भतीजे तेज सिंह को लेकर खाते से 80 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। वहां बैंक मित्र (बीसी) के रूप में कार्यरत मनीष कुमार ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने असमर्थता जताई, इसके बाद दोनों वापस आ गए।इसके बाद एक बार फिर वह गए तो मनीष ने उनसे 8500 रुपये मांगे। इससे परेशान होकर तेज प्रताप ने सीबीआई को फोन किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।इसके बाद सीबीआई की एंटी करप्शन टीम 29 अप्रैल को बिल्सी पहुंची।
बिल्सी के बदायूं चौराहा पर एंटी करप्शन टीम के चार सदस्यों ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की। इसके बाद तेज की शर्ट की जेब में माइक रखकर कर बैंक भेज दिया गया।उसके बाद एंटी करप्शन टीम का एक सदस्य भी पहुंच गया।फिर अगले दिन 30 अप्रैल को 8500 रुपये लेकर तेज बैंक पहुंचा और उसने रुपये मनीष कुमार दिए। उसी दौरान पीछे से टीम के सदस्य ने रंगेहाथ पकड़ लिया। देर रात ढ़ाई बजे तक चली कागजी कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम मनीष को लेकर लखनऊ चली गई। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

