न्यायालय के आदेश पर कुंवरगांव थाना पुलिस ने दर्ज किया गोलीकांड का मुकदमा,

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ।सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट के आदेश पर कुंवरगांव में युवक को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़ित रक्षपाल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की, जिससे परेशान होकर उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।बरेली जिले के आंवला कोतवाली के धर्मपुर के रहने वाले रक्षपाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा रावेंद्र 22 अगस्त 2023 की रात करीब नौ बजे बहन के घर बदायूं के दातागंज कोतवाली के गांव पुरैनी से लौट रहा था।तभी कुंवरगांव थाना क्षेत्र के कैली मोड़ के पास चार लोगों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया।

मारपीट करने के बाद उसे खेतों में घसीटते हुए ले गए और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली के छरें रावेंद्र के सीने और कंधे में लगे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे मरा समझकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस 112 नंबर से मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित ने बताया कि नामजद आरोपियों राधेश्याम व हरवीर समेत दो अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग कई बार की गई, लेकिन थाने से लेकर पुलिस के अधिकारियों तक कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के की शरण में पहुंचा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।न्यायालय के आदेश पर कुंवरगांव थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!