केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि दो हफ़्ते के लिए बढ़ा दी है।
भारत में लॉकडाउन की समय सीमा फिर बढ़ा दी गई है और इस बार इसे दो हफ़्ते के लिए बढ़ाया गया है। इसी के साथ 3 मई के बाद रेड ज़ोन को छोड़कर ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में अधिकतर पाबंदियां हटा ली जाएंगी। पूरे भारत को रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोनों में बांटा गया है। ग्रीन ज़ोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दे दी गई है। बसें चल सकेंगी लेकिन उनकी क्षमता पचास प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। डीपो में भी आधे कर्मचारी ही काम करेंगे।
ऑरेंज ज़ोन में बसों के परिचालन की छूट नहीं होगी लेकिन कैब की अनुमति होगी। कैब में ड्राइवर के साथ एक ही पैसेंजर हो सकता है। ऑरेंज जोन में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होंगी और कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। रेड ज़ोन में अधिकतर दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भारतीय गृह मंत्रालय जारी करेगा। भारत में कुल 739 ज़िले हैं, जिनमें से 307 कोरोना से अछूते हैं और ये ग्रीन जोन्स में हैं। 3 मई के बाद इन जिलों में फ़ैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों समेत ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को भी शर्तों के साथ पूरी तरह खोलने की अनुमति दे दी गई है।
प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

