नाबालिंग लड़की के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने वाले तीन अभियुक्तो को उझानी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी

उझानी, बदायूं। थाना उझानी पुलिस ने पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित तीन अभियुक्तो को जिसमें एक मझले उर्फ वीरेश पुत्र प्रेम सिंह, दूसरा जानू उर्फ रमाकान्त पुत्र मुनीश निवासी ग्राम सिरसौली थाना उझानी तथा एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

घटना एक वर्ष पहले की है पीडिता बकरी चराने के लिए गयी थी, तो गांव के मझले उर्फ वीरेश व एक किशोर अपचारी ने पीडिता का हाथ पकड़कर दुष्कर्म किया था और वीडियो बनायी थी । फिर मझले उर्फ वीरेश, किशोर अपचारी व अरुण तथा जानू द्वारा पीडिता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व ब्लैकमेल कर पीडिता के साथ दुष्कर्म करते थे । अरुण व जानू उपरोत ने पीडिता की अश्लील वीडियो भी वायरल की थी, जिसके सम्बन्ध में पीडिता के चाचा द्वारा थाने पर कल दिनांक 03.06.2025 को तहरीर दी थी, जिस पर मु0अ0सं0 208/2025 धारा 376D/376/34 भादवि 3/4 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!