नगर में ट्रैफिक नियम की बार-बार अनदेखी करना अब आपको भारी पड़ सकता है।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। नगर में ट्रैफिक नियमों की बार-बार अनदेखी करना अब आपको भारी पड़ सकता है। अगर आपकी गाड़ी का बार-बार चालान कटा तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांच या उससे अधिक चालान वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। वाहन चेकिंग से चालकों में अफरा तफरी मची रही। टीएसआई सुरेश त्यागी ने बताया कि यातायात निदेशालय के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तीन वाहनों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा। इस दौरान कांस्टेबल लेखराज यादव, कांस्टेबल सचिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!