पति-पत्नी में चल रही अनबन के चलते, साले ने जीजा को मोबाइल से फोन करके जान से मार देने की थी धमकी, 

मुकीम अहमद अंसारी

जीजा ने साले के विरुद्ध थाने में कराया मामला दर्ज,

पुलिस जांच में जुटी,

 

बदायूं।  जनपद के थाना कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम करखेड़ी हाल मोहल्ला बद्री प्रसाद कॉलोनी थाना बिसौली निवासी अनिल कुमार गौड ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है इसी विवाद के चलते उसके साले विनय शर्मा पुत्र रमज़ीमल वार्ड नंबर 5 कस्बा बिल्सी जनपद बदायूं ने उसके मोबाइल पर कॉल करके गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि साल की करतूत की उसने अपने मोबाइल मे रिकॉर्डिंग कर ली जो सुरक्षित है।

पीड़ित अनिल कुमार गौड के अनुसार प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी विनय शर्मा पुत्र रमज़ीमल के विरुद्ध अपराध संख्या 165 धारा 352, 351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!