बिसौली, बदायूं। तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम टोडरपुर स्थित भगवती ईट उद्योग से वाणिज्य कर विभाग के 82,000 हजार रुपए वसूले गए। शुक्रवार को नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी बकायादारों के यहां सघन वसूली अभियान चलाया। श्री यादव ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा बकायादारों के विरुद्ध वसूली अभियान निरंतर चलता रहेगा। इस दौरान संग्रह अमीन फकीर मो., संग्रह अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

