6 पुलिसकर्मी सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल सभी पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय लाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। नवनियुक्त आरक्षी पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए 436 महिला व पुरुषों को रोडवेज बसों के द्वारा पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना किया गया था सभी अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए देर रात लखनऊ पहुंच गए थे इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के यहां भर्ती बोर्ड में शामिल प्रवेन्द्र मलिक सोनू बॉवी कांस्टेबल जितेंद्र सिरोहा ड्राइवर प्रदीप चौधरी एवं मयंक तिवारी सभी को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए आज पुलिस की बोलेरो कार से लखनऊ को सुबह-सुबह रवाना हुए थे इसी बीच फर्रुखाबाद जिले में थाना कायमगंज के खुदागंज कमालगंज के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बोलेरो कार में टक्कर मार दी जिसमें भर्ती बोर्ड के 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायल पुलिस कर्मियों को बदायूं के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां पर सभी का उपचार जारी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

