अंन्तर्राज्यीय मादक पद्वार्थ तस्करी गैंग का 01 सदस्य 03 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एनडीपीएस अधिनियम जब्त एजेन्सी एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ तथा थाना बिसौली जनपद बदायूं की संयुक्त टीम द्वारा अंन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को 03 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पद्वार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

घटनाक्रमः- एनडीपीएस अधिनियम जब्त एजेन्सी एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ तथा थाना बिसौली जनपद बदायूँ की संयुक्त टीम द्वारा मादक पद्वार्थ ब्रिकी एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर बिसौली बदायूँ रोड सड़क किनारे ग्राम बसई के पास से एक नफर अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र प्रेमपाल नि0 ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर थाना बिसौली को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 03 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पद्वार्थ अफीम बरामद हुयी। मौके से उसके साथी रवि शर्मा व संतोष शर्मा उर्फ पण्डित नि0गण वजीरगंज भागने में सफल हो गये। जिसके सम्बन्ध मे थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 175/25 धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. देवेन्द्र पुत्र प्रेमपाल नि0 ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर थाना बिसौली 2. रवि शर्मा पुत्र नामालूम 3. संतोष शर्मा उर्फ पण्डित नि0गण वजीरगंज पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त देवेन्द्र उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!