ग्रामीणों ने सड़क ऊंची बनने से घरों में घुस रहा है दूषित पानी को लेकर शिकायती पत्र सोंपा तहसीलदार को

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। तहसील क्षेत्र के ग्राम अहरौली के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार सृजन यादव को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो सीसी रोड डाला गया है उसकी वजह से जलभराव हो रहा है और बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। गांव में जलभराव से मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि इस समस्या से पूरे गांव के लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर इस समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान भीम आर्मी के जिला सह. संयोजक जयनेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सोनपाल, शिशुपाल, संजीव, बृजलाल, मुन्नालाल, नानकराम, चेतराम, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!