समाजसेवी ताहिर हुसैन को बुलेट सवार ने मारी जबर्दस्त टक्कर गंभीर रूप से हुए घायल बुलेट सवार युवक मौके से हुआ फरार
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी ताहिर हुसैन अंसारी समाजसेवी जो अपने घर से दुकान घास मंडी स्थित हार्डवेयर वेयर की दुकान पर बाइक से जा रहे थे इसी दौरान काजी मोहल्ला पुलिस चौकी के पास दो शोहदे बुलेट मोटरसाइकिल से आंधी-धांधी आए और पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे ताहिर हुसैन अपनी बाइक सहित सड़क पर ही गिर कर बेहोश हो गए आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने उनके परिजनों को इस घटना की सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल ताहिर हुसैन को निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है बुलेट मोटरसाइकिल सवार घटना को अंजाम देकर मौके से ही फरार हो गए घायल ताहिर हुसैन ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

