अपराध निरोधक कमेटी की बिल्सी थाना कमेटी का चुनाव आज डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी चुनाव अधिकारी नामित

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जिला अपराध निरोधक कमेटी के ज़िला प्रभारी मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स के नेतृत्व में संस्था का जनपद में तेज़ी से विस्तार किया जा रहा है। जनपद में थाना कमेटियां गठित की जा रही है। इसी क्रम में बिल्सी थाना कमेटी के लिए कार्यकारिणी का चुनाव 19 जून 2025 गुरुवार को महेश बाल बिद्याइंटर कॉलेज बिल्सी सुबह 10 बजे कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके लिए डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। श्री शैलानी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उनके सहायक के रूप में लोकेश वार्ष्णेय भी मौजूद रहेंगे।

ये जानकारी मीडिया प्रभारी इंतज़ार हुसैन ने दी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!