पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बिसौली तहसील की जिम्मेदारी संभाल रही पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर उनके शुभचिंतकों ने बदायूं एवं बिसौली में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा के कार्य की सराहना की। इस दौरान शुभ्रा मिश्रा का कोटेदारों के प्रति अच्छा व्यवहार व सहयोग रहा। शुभ्रा मिश्रा ने कहा कि स्टाफ एवं कोटेदारों का मुझे जो प्रेम – स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगी। हमेशा यह महसूस करती रहूंगी। मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ हूं। इस दौरान उपस्थित शुभचिंतकों के आंखों में आंसू छलक गए। इस अवसर पर पूर्ति लिपिक सोनू कुमार, सोनदीप, रोहताश, सौरभ, राजन, परवेज खां, महावीर सिंह, चंद्रपाल शर्मा, पवन शर्मा, रिजवी अहमद, महेंद्र शर्मा, श्याम सिंह, बब्बू अग्रवाल, संजय, त्रिजीत आर्य, उमेश, पंकज अग्रवाल आदि तमाम कोटेदार मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!