बदायूँ में करोड़ों की ठगी का मामला:-आरोपी निदेशकों के पांच बैंक खाते सीज,निरस्त कराया जाएगा संपत्ति का बैनामा..

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं और बरेली में निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपी अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों के बैंक खातों को सीज करा दिया गया है। उनके एक प्लाट का बैनामा निरस्त कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों शशिकांत और सूर्यकांत पर शिकंजा कसता जा रहा है।निदेशकों के बदायूं में चार और बरेली में एक बैंक खाता है।इन सभी खातों को सीज करा दिया गया है। साथ ही निदेशकों के प्लाट का बैनामा निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड का दफ्तर था। इस दफ्तर की जमीन का एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सौदा हुआ था। इस जमीन को कंपनी के निदेशक ने प्रदीप जैन बेच दिया था। इसके लिए निदेशकों की ओर से प्रदीप जैन को बैनामा भी कर दिया गया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ था। पुलिस अब बैनामा को निरस्त करवाने की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद इसे सीज किया जाएगा।
वहीं अभी तक की जांच में पता चला है कि निदेशक व उनके करीबियों के बरेली में यश बैंक और शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी व अन्य दो बैंकों में खाते हैं। इन खातों में रुपये की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। हालांकि पुलिस ने इन खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है।
*अब तक आ चुके हैं एक हजार शिकायती पत्र:-* कंपनी की ओर से निवेशकों के साथ किए गए धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइंस थाने में अभी तक एक हजार शिकायती पत्र आ चुके हैं। इन सभी को आरोपियों पर दर्ज चार मुकदमों में शामिल किया गया है। इसके अलावा अभी तक करीब 100  लोगों के विवेचक ने बयान दर्ज किए हैं।
बारादरी थाने के संपर्क में है जिले की पुलिस:-कंपनी निदेशकों का घर बरेली के बारादरी थानाक्षेत्र में है। उनकी धर-पकड़ के लिए सिविल लाइंस पुलिस बारादरी थाने के संपर्क में है। लगातार उसने मामले की जानकारी मांग रही है, ताकि संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की जा सके।
*सोमवार से अनशन पर बैठेंगे अधिवक्ता:-* निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से निवेशकों और अधिवक्ताओं में नाराजगी है।जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार तक गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने अनशन करने बैठने की बात एसपी सिटी विजेंद्र कुमार को बताई है।एसोसिएशन के अधिवक्ता आरके सक्सेना ने बताया कि सोमवार से अनशन पर अधिवक्ता बैठेंगे।
एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि निदेशकों के पांच खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। संपत्ति के बैनामा को निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।
इस मामले में प्रदीप जैन ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की है। इससे पहले मंगलवार को कंपनी के मैनेजर अमित ने भी एफआईआर रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी।दोनों ही मामलों में अभी सुनवाई नहीं हो सकी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!