बाइक सवार पति पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ हाईवे फौजी ढाबा स्थित लकड़ी से भरा 12 टायर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर निवासी कयूम पुत्र नौशे अली 55 वर्ष पत्नी कमर जहां के साथ बदायूं दवा लेने गए थे बदायूं से वापसी आते समय शुक्रवार की शाम 8:00 बजे लगभग फौजी ढाबा स्थित लकड़ी से भरा 12 टायरा ट्रक UP 24 H 66 37 ने बदायूं की ओर से आ रहे बाइक सवार कयूम को फौजी ढाबा स्थित लकड़ी से भरा ट्रक बैक करते समय बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार कयूम व पत्नी कमर जहां गंभीर रूप से घायल हो गई
एक्सीडेंट होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए ओर उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कयूम 55 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया वही पत्नी कमर जहां की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पुलिस में मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है
वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को अपनी हिरासत में ले लिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

