बारिश में मकान का लिंटर गिरा मलबे में दबा परिवार जिसमें एक महिला की हुई मौत कई घायल, हादसे का आकलन करने पहुंचा तहसील प्रशासन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला पठान टोला में बुधवार की रात्रि में बारिश के चलते अचानक भरभरा कर गिरा मकान का लिंटर मलबे में दबा परिवार जिसमें में एक महिला की मौत हो गई

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम प्रेमपाल सिंह व तहसील प्रशासन निरीक्षण कर आकलन किया जा रहा है।
उधर परिजनों में मची चीख पुकार। बता दे मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी सबीना उम्र 22 वर्ष अपने चाचा अरशद के घर पर पठान टोला में रह रही थी। उनकी भतीजी सबीना 22 वर्ष अरशद का बेटा आरिश 18 वर्ष व बेटी मोना 22 वर्ष तीनों लोग बरसात होने के कारण कमरे में सो रहे थे तभी अचानक लगभग रात के तीन बजे छत का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया ओर मलबे में दब गए लिंटर गिरने की तेज आवाज होते ही परिजनों में खलबली मच गई तीनों लोग मलबे के नीचे दब गए, जिनके लिए आनन फानन में मलबे के नीचे से निकला गया जिसमें सबीना की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें आरिश व उनकी बेटी मोना लिंटर के मलबे में नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत सीएससी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने सबीना 22 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!