होम्योपैथी की यूपेटोरियम परफोलिएटम दवा डेंगू से बचाव व इलाज दोनों में कारगर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान नगर स्थित डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल की ओपीडी व आईपीडी में भी डेंगू व बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डेंगू के इलाज व रोकथाम में होम्योपैथी दवा यूपेटोरियम परफोलिएटम बेहद कारगर है। यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी काफी बेहतर है। डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल के कुशल व अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अमोल गुप्ता ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए यूपेटोरियम परफोलिएटम दवा की सिर्फ चार डोज काफी है। हफ्ते में एक खुराक लगातार चार हफ्ते तक लेनी होती है। एक खुराक में 4-6 गोलियां लेनी पड़ती हैं। बच्चे व बड़ों के लिए खुराक की डोज में कोई अंतर नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीस्वॉल्ड जर्मनी शिक्षा प्राप्त डॉ अमोल ने साथ ही यह बताया कि होम्योपैथी में डेंगू के इलाज व प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवा मौजूद है। यूपेटोरियम परफोलिएटम डेंगू होने से पहले भी ली जा सकती है। डेंगू होने के बाद भी यह दवा मरीजों को दी जा रही है। डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में यह दवा मुफ्त में मिल रही है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कैरिका पपाया और टीनस फोरा कार्डिफोलिया दवाएं भी अच्छी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!