साइबर क्राइम पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की सख्ती: 17.82 लाख शिकायतें, 5,489 करोड़ की बचत; 9.42 लाख सिम और 2.63 लाख IMEI ब्लॉक

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम24 टाइमस के साथ

साइबर क्राइम पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की सख्ती: 17.82 लाख शिकायतें, 5,489 करोड़ की बचत; 9.42 लाख सिम और 2.63 लाख IMEI ब्लॉक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी प्रकार के साइबर अपराधों से समन्वित तरीके से निपटने के लिए ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C)’ की स्थापना की है। इसके तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 शुरू किया गया है। वर्ष 2021 से शुरू ‘नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग प्रणाली’ से अब तक ₹5,489 करोड़ की बचत हुई है। अब तक 9.42 लाख से अधिक सिम कार्ड और 2.63 लाख IMEI ब्लॉक किए जा चुके हैं। I4C के प्रयासों से 10,599 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा साइबर फोरेंसिक प्रयोगशालाएं, ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल ‘CyTrain’, और ‘सहयोग पोर्टल’ जैसी कई पहलें की गई हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम24 टाइमस के साथ

Don`t copy text!