प्रधानमंत्री आवास एवं नगरीय विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, 14,000 से अधिक आवेदनों का सत्यापन हुआ पूर्ण

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम24 टाइमस के साथ

प्रधानमंत्री आवास एवं नगरीय विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, 14,000 से अधिक आवेदनों का सत्यापन हुआ पूर्ण
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। पीएम आवास योजना 2.0 के तहत प्राप्त 32,059 आवेदनों में से अब तक 14,013 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है, जिनमें 8,917 पात्र और 5,096 अपात्र पाए गए। शेष 18,046 आवेदनों की जांच प्रगति पर है जिलाधिकारी ने लेखपाल व अधिशासी अधिकारियों को स्थलीय जांच कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभ पहुंचाने पर भी बल दिया। पीएम आवास 1.0 योजना के अंतर्गत 23,808 आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पीएम स्वनिधि योजना में वेंडर व फैमिली प्रोफाइलिंग की प्रगति 90% से अधिक सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया। डीएम ने सभी परियोजनाओं को पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त समेत समस्त अधिशासी अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, शहर मिशन प्रबंधक सामुदायिक आयोजक उपस्थित रहे।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम24 टाइमस के साथ

Don`t copy text!