मेला ड्यूटी में आई महिला सिपाही की हत्या,झाड़ियों में मिला शव,आईजी बोले-साथी सिपाही से थे संबंध

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 30 जुलाई। 2025

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने से रामनगर महादेवा मेला ड्यूटी में आई एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई।महिला सिपाही का शव मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बिंदौरा कस्बा के पास बुधवार सुबह झाड़ियों में मिला। महिला सिपाही का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की।आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के भभूट गांव निवासी विमलेश बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी। विमलेश की ड्यूटी रामनगर थाना क्षेत्र में लोधेश्वर महादेवा मेला में लगाई गई थी।विमलेश 27 जुलाई को महादेवा ड्यूटी के लिए थाने से निकली थी,जिसके बाद से गायब थी।

27 जुलाई की ही रात महिला सिपाही की स्कूटी घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर लावारिस अवस्था में मिली थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसएचओ मसौली सुधीर सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।बताया जा रहा है कि महिला सिपाही के सिर पर चोट के निशान मिले हैं,जिससे सिर का ऊपरी हिस्सा सड़ कर काला हो गया था।पक्षियों और कीड़ों ने दोनों आंखें भी नष्ट कर दी थीं।

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला सिपाही का एक साथी सिपाही से संबंध थे,जिस पर 2024 में उसने दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा भी कराया था।बाद में विवाह करके न्यायालय में समझौता कर लिया था।उसी सिपाही पर हत्या करने की आशंका है,जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

बाराबंकी संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे के किनारे झाड़ियों में महिला सिपाही का शव

आई जी प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का किया निरिक्षण

महिला सिपाही की वर्दी पर लगी नेम प्लेट से हुई विमलेश कुमारी नाम से हुई थी पहचान

महिला सिपाही के साथी आरक्षी सिपाही में घटना को दिया अंजाम – IG

मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी

जिले के सुबेहा थाने मे तैनात थी महिला सिपाही 2024 मे मृतका ने रामनगर थाने मे तैनात एक सिपाही पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा

जांच के दौरान पुलिस ने उसे मुकदमे में लगाई थी फाइनल रिपोर्ट

164 के बयान में महिला सिपाही ने आरक्षी के साथ कोर्ट मैरिज की स्वीकारी थी बात

महिला सिपाही के शव मिलने की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी पहुंचे घटना स्थल

हत्या आरोपी आरक्षी की गिरफ़्तारी के लिए गठित हुई टीम

मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव के पास बाराबंकी बहराइच हाईवे के पास का पूरा मामला

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 30 जुलाई। 2025

Don`t copy text!