घातक हथियारों से प्रहार करके व्यापारी को किया घायल
व्यापारी के भाई ने पांच लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर टप्पा वैश्य निवासी टिंकू पुत्र छेदा लाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसका भाई श्रीपाल ग्राम में ही परचूनी की दुकान पर बैठा हुआ था की 8:00 बजे के लगभग ग्राम के ही श्यामलाल, गोबाई पुत्रगण किशन लाल हिमांशु, आकाश, जितेंद्र पुत्रगण बृजपाल निवासी ग्राम ने दुकान पर आकर मेरे भाई श्रीपाल को दिनदहाड़े लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों तथा ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने टिंकू के प्रार्थना पत्र पर पांचआरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 227 धारा 115/2, 191/2, 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल श्रीपाल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

