घर में सो रही 16 वर्षीय युवती परिजनों को धोखा देकर प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर पिता ने दो लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में रात 11:00 बजे की लगभग सो रही थी अचानक वह घर से गायब हो गई जानकारी करने पर पता चला उसे थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम दम्मी नगला निवासी आकाश पुत्र प्यारेलाल तथा थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी टिंकू पुत्र ना मालूम बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।

पुलिस ने पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 226 धारा 137 बटे दो के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!