पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त टक्कर में पिकअप चालक की मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ हाईवे स्थित इकबाल लाॅन के पास गुन्नौर की तरफ से तीव्र गति से आ रहे पिकअप वाहन ने ईटो से भरे ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पिक अप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

घटना आज सुबह रविवार 8:00 बजे की है पिकअप चालक की पहचान देवदीन कुशवाहा 25 वर्ष पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा मध्य प्रदेश जिला छतरपुर ग्राम रजौली निवासी के रूप में हुई है पिकअप वाहन ग्रेटर नोएडा से माल को लोड करके बरेली के लिए जा रहा था तभी सहसवान स्थित इकबाल लाॅन के पास ईटो से लदे ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ईटो से लदी ट्राली राजमार्ग पर ही पलट गई वही पिकअप चालक के गाड़ी का स्टेरिंग उसके सीने में लग गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक को मृत घोषित कर दिया वहीं कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!