जनपद न्यायाधीश ने किया जिला बार संस्थापक स्वः पं0 कन्हैयालाल शुक्ल की जन्मजंयती कार्यक्रम का शुभारम्भ
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 04 अगस्त 2025
प्रपौत्र पं0 प्रित्युशकांत शुक्ला ने जन्म जयंती पर निभाई अहम भूमिकाबाराबंकी।
जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक/अध्यक्ष स्वः पं0 कन्हैया लाल शुक्ल की जन्मजंयती कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव एंव विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सत्यदेव गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/अपर जिला जज श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथि ने जिला बार संस्थापक स्वः श्री शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अपित किये। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता कोशल किशोर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओ समेत पत्रकारो को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संस्थापक/अध्यक्ष स्वः श्री शुक्ल के द्वारा 1904 जिला बार एसोसिएशन की स्थापना की गई। जिस कारण श्रद्धाजंलि सभा को बार स्थापना दिवस के रुप मे भी मनाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुये स्वः पं0 श्री शुक्ल के जीवन परिचय से अधिवक्ताओ को अवगत कराया। तथा उनके द्वारा किये गये विधि कार्यो एंव सामाजिक कार्यो के बारे मे चर्चा की गई। इस अवसर पर बार अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, महामंत्री रामराज यादव, नलनीकान्त शुक्ला, राकेशकांत शुक्ला, निषीकान्त शुक्ला, श्रीकात शुक्ला, पं0 प्रित्युशकांत शुक्ला, रणधीर सिंह सुमन, भूपिन्दर पाल सिंह, सरदार कंवर सिंह पियूष, कौशल किशोर त्रिपाठी, आनन्द सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, निर्मल वर्मा, शाहीन अख्तर, राजेन्द्र बहादुर सिंह राणा, अंकुल वर्मा, नपूर सिंह, अनुराग यादव, अंशूमान सिंह, विजय पाण्ड़े, सौरभ बाजपेई, सचिन सिंह, नितिन गुप्ता, रितेश मिश्रा, बृजेश दीक्षित, सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन, प्रदीप सिंह, सुरेश चन्द्र गौतम, सुनीत अवस्थी, मुचकुन्द वर्मा, पवन वैश्य, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 04 अगस्त 2025

