रविवार से लगातार बरसात के चलते मजार के ऊपर गिरा डेढ़ सौ वर्ष पुराना पेड़, मजार क्षतिग्रस्त

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार सुबह करीब पांच बजे कस्बा अलापुर में स्थित बुद्ध शाह बाबा की मजार पर एक पेड़ गिर गया जिससे मजार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई लोगों का मानना है कि यह बाबा की करामात थी जिसमें लोगों का कोई नुकसान नहीं हुआ

कस्बा अलापुर के अंसारी मोहल्ले के पास बुद्ध शाह बाबा की मजार है जिसे लोग नीम वाले बाबा भी कहते थे। मजार के पास डेढ़ सौ वर्ष पुराना नीम का एक पेड़ था बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते गिर गया जिसमें मजार ओर बिजली का खंम्भा पूरी तरह टूट गया पेड़ गिरने के बाद मजार के पास बने मकान की छत और दीवारों पर टिक गया इसके सारे एक बड़ा हादसा होने से बच गया पेड़ गिरने से गली रोड पूरी तरीके से बंद हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि यह पर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है जो इस मजार के पास में स्थित था जब भी यह पेड़ गिरा है इससे मोहल्ले वासियों को कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!