सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की सेवा के उद्देश्य से तहसील प्रशासन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की सेवा के उद्देश्य से तहसील प्रशासन द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने सयुक्त रूप से किया।
सोमवार को तहसील परिसर स्थित मंदिर में विद्वान पंडित द्वारा पूजा अर्चना कराई जिसमें मुख्य यजमान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन शिव की कृपा और सबके सहयोग से संभव हो पाया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!