आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से टोल कर्मियों में भारी आक्रोश

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । अहमदपुर टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक अनुपम कुमार पर हुए हमले की 5 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से टोल कर्मियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञात हो कि मंगलवार रात अनुपम कुमार ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। तभी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के सराय शेख निवासी संदीप तिवारी ने अपनी डिज़ायर कार से पीछा कर श्याम ढाबा के पास उन्हें रोककर अपने चार साथियों के साथ मिलकर अनुपम की बेरहमी से पिटाई की थी। अनुपम जब किसी तरह से उनके चंगुल से भागकर सूरजवापुर मोड़ तक पहुंचे, तो फिर से उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिराकर दोबारा हमला किया था। लोगों के पहुंचने पर आरोपी उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे जिसका मुकदमा अनुपम ने गुरुवार को थाने पर दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार न किए जाने से टोलकर्मी आक्रोशित हो रहे हैं इस घटना से टोल कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल अंकित त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!