प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेन्द्र कुमार, एसआरजी अवधेश पांडेय व एआरपी द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से कहा कि आप लोग समय से उपस्थिति होकर प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त करे। जिससे बच्चे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्षता हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 50-50 अध्यापकों के दो बैच में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का संचालन एसआरजी अवधेश पांडेय ने किया। ततपश्चात एआरपी क्रमशः आशीष शुक्ला, उमेश वर्मा, राहत फातिमा, राजेश कुमार यादव,आदित्य वर्मा द्वारा वीणा 1 पाठ्यपुस्तक की दक्षताओं और कौशलों पर परिचर्चा कर, भारत के भगौलिक परिवेश से पाठों को जोड़ते हुए उनका विश्लेषण किया गया।इस मौके पर शिक्षिका गरिमा, नेहा मौर्या, ज्योति मौर्या, प्रदीप श्रीवास्तव, नीलू वर्मा,रिंकी सिंह,अनीता देवी एवं व्यवस्था संचालन में कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार, विनोद वर्मा, अजय दीक्षित सहित लोग मौजूद रही।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!