जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता केवल चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी । रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक रवि शंकर मिश्रा ने सोमवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया की बीते दिनों में सफदरगंज थाना क्षेत्र के सफदरगंज एवं रसौली रेलवे स्टेशनों के मध्य कल्याणी नदी के पास 6-6 मीटर की दो सिग्नल केवल को दो बार काटकर चोरी किए जाने के संबंध में केस दर्ज किया गया था । जिस पर गठित टीम के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले सफदरगंज थाना क्षेत्र के चिलौकी गांव निवासी बबलू राजपूत उर्फ सनी पुत्र संतोष उर्फ लल्लू तथा पिंटू पुत्र गिरिजा, पलटू पुत्र तूफानी, चंगा उर्फ राजू पुत्र गुड्डू व उनके साथ रेलवे चोरी के माल कॉपर वायर को खरीदने वाला सफदरगंज निवासी उमाकांत पुत्र स्व0 छेदालाल को चोरी किए गए माल के साथ हिरासत में लिया गया। जिन्हें आज न्यायालय एसीजेएम नॉर्थ रेलवे लखनऊ के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर चारों अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सभी महमदपुर में एक भट्टे पर लेबर मजदूरी का कार्य करते हैं। तथा कुछ समय के लिए भट्टे पर काम बंद होने के कारण कोई काम न मिलने तथा अपने नसे आदि की पूर्ति के लिए रात्रि के समय सुनसान जगह देखकर कॉपर के लालच में केबल को काटकर उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया था ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स बाराबंकी

