मा0आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ डॉक्टर रोशन जैकब ने उन्नाव के बड़े चौराहे एवं गांधीनगर तिराहे के री डिजाइन एवं सौंदर्यकरण के कार्य का किया निरीक्षण दिया निर्देश

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 06 अगस्त 2025

लखनऊ मंडल लखनऊ डॉक्टर रोशन जैकब जी द्वारा विकास भवन सभागार में विकास कार्य एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा करने के पश्चात कलम और तलवार की धरती के नाम से जाने जाने वाले उन्नाव के बड़े चौराहे एवं गांधीनगर तिराहे के री डिजाइन एवं सौंदर्यकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर जी की उपस्थित में किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि बड़े चौराहे के चारों तरफ पहले अभियान चलाकर खाली कराया गया है इसके अतिरिक्त पार्किंग हेतु कचहरी पुल के साइड में स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है तथा अतिक्रमण से निजात पाने के लिए गाड़ियों की पार्किंग की जाएगी। इस पर माननीय मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि चौराहे के तीनो ओर जाने वाले रास्तों के आसपास अतिक्रमण मुक्त रखा जाए इसके अतिरिक्त पानी की निकासी हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 06 अगस्त 2025

Don`t copy text!