डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में नेत्र शल्य चिकित्सा विभाग के कार्य का हुआ शुभारंभ
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बुधवार को डॉक्टर रामनिवास गुप्ता ने फीता काट कर आंख चिकित्सा विभाग का शुभारंभ किया गया
अब सहसवान में डॉक्टर रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में बिना टांके और बिना इंजेक्शन दूरबीन फेको विधि से मोतियाबिंद और आंखों की सभी बीमारियों के ऑपरेशन होंगे
अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉ सत्यम गुप्ता MBBS, DOMS ,DNB और नेत्र चिकित्सक डॉक्टर राजत यादव MBBS ,x resident eye
बुधवार को निशुल्क ओपीडी में पेशेंट देखें जिसमें आई विजन और नेत्र परीक्षण किए गए और मुफ्त में दवाई भी बांटी गई
अस्पताल द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की
ओपीडी में 200 से अधिक मरीज देखे गए
उद्घाटन के मौके पर डॉक्टर आदित्य गुप्ता ,डॉक्टर अभिनव गुप्ता, डॉक्टर अमोल गुप्ता ,डॉक्टर पल्लवी गुप्ता और अस्पताल प्रबंधक मिस्टर कासिम उपस्थित रहे और वहां आए सभी मेहमानों को सम्मानित किया
नेत्र विभाग के कार्य शुरू होने के बाद अब रोजाना ओपीडी और सर्जरी शुरू हो जाएगी
जिसमें आयुष्मान कार्ड धारक पेशेंट और सहसवान की जनता को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

