दवतोरी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रिजाबुल हसन का स्थानांतरण गैर जनपद होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कोतवाली बिसौली की दवतोरी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रिजाबुल हसन का स्थानांतरण गैर जनपद होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र की जनता ने उन्हें फूल माला पहनकर विदाई दी। वक्ताओं ने श्री हसन को ईमानदारी पूर्वक जनता के बीच समस्याओं का निस्तारण करने के लिए याद किया जाएगा, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने चौकी पर गरीब, शोषित व पीड़ितों की समय-समय पर ईमानदारी के साथ मदद की। इस दौरान एस.आई. पुष्पेंद्र सिंह, हेड कास्टेबल राजीव, कास्टेबल अमित कसाना, कास्टेबल मो. सरताज़, बीजेपी के मण्डल अध्यक्ष एड. सुनील सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, प्रधान शफी खांन, प्रधान शहरोज़, पूर्व प्रधान नसरत खां, इरम खान, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रधान ओमेंद्र, प्रधान धर्मेंद्र फौजी, अंशू प्रधान बृजेश शर्मा, आरिफ प्रधान, इसरार सैफी, शाहरुख, गिरीश प्रधान हसनैन खान, शरीफ खान आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

