आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने अपनी सतर्कता व मुस्तैदी का एहसास कराने के उद्देश्य नगर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा व सेवा के लिए हमेशा तत्पर है,सीओ कर्मवीर सिंह व थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों व कमांडरों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया जो शाहबाजपुर 6 सड़का से चलकर प्रमोद इंटर कॉलेज डार्लिंग रोड बिसौली बस स्टैंड तहसील रोड पठान टोला मीरा साहब अली अकबराबाद चौराहा बाजार विल्सनगंज, होते हुए वापस कोतवाली जाकर समाप्त हुआ कोतवाली प्रभारी ने बताया आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। और लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी ने कहा आसमजिक जैसे लोगों की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दें।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

