बदायूं में स्वास्थ्य सेवा राम भरोसे शौचालय के पास तड़पता रहा मरीज नहीं मिला इलाज।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ राम भरोसे पर चल रहा है स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के सख्त आदेशों के बावजूद भी डॉक्टर अपनी मनमानी करने से नहीं हटते पीछे मारपीट में घायल मरीज जो पर से विकलांग है शौचालय के पास तड़पता रहा डॉक्टर ने नहीं किया इलाज घायल की मां ने स्टाफ द्वारा बेड से हटाने का भी लगाया आरोप।

पूरा मामला दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां पर एक विकलांग मरीज जो मारपीट में घायल हो गया था शौचालय के पास इलाज के अभाव में तड़पता रहा किसी भी डॉक्टर ने उसका इलाज नहीं किया तथा पीड़ित की मां ने स्टाफ पर बैठ से उठाने का भी आरोप लगाया है विकलांग मरीज बेचे लाल पुत्र रामलाल जमीन पर पड़ा तड़पता रहा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के सभी दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं बदायूं में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है आए दिन स्वास्थ्य को लेकर बदायूं सुर्खियों में रहता है अब देखना यह होगा की खबर प्रकाशित होने के बाद डॉक्टर पर क्या कार्रवाई की जाती है या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!