भाकियू महाशक्ति के जलाध्यक्ष को खाद विक्रेता की शिकायत करना पड़ा भारी दुकानदार का किसान नेता को धमकाने का ऑडियो वायरल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जिलेभर में यूरिया की किल्लत है लेकिन दुकानदारों की मनमानी और दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष को एक खाद विक्रेता की जिला कृषि अधिकारी से शिकायत करना भारी पड़ गया। किसान नेता को एक दुकानदार द्वारा धमकाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने जरीफनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सलावतपुर मझरा भोयस निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र भूरे सिंह भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष हैं कुछ दिनों पहले जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने ग्राम उस्मानपुर में लाला हरिशंकर गुप्ता पर ओवर रेट यूरिया खाद बिक्री करने का आरोप लगाया था और जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की थी जहां जिला कृषि अधिकारी द्वारा जांच कराई गई तो उसमें हरिशंकर गुप्ता पर कार्रवाई विभागीय कार्रवाई की गयी थी। जिसको लेकर अब दूसरे दुकानदार द्वारा किसान नेता को फोन कॉल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दुकानदार की दबंगई साफ दिख रही है जिसमें दुकानदार कहता सुनाई पड़ रहा है कि उसके लठ्ठ में धुआं निकलता है और लाठी से लेकर गोली तक बहुत कुछ कहा। अब पीड़ित किसान नेता ने थाना जरीफनगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!